बड़ी खबर -एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

ख़बर शेयर करें -

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट जा रही फ्लाइट IX348 की अबू धाबी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट के लेफ्ट इंजन में आग की लपटें देखी गईं जिसके बाद ये पायलट ने फौरन ये फैसला लिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर इस बात की सूचना दी और बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा, ‘अबू धाबी से कालीकट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एक के इंजन में आग लगने के बाद वापस, प्लेन की अबू धाबी हवाई अड्डे पर सेफ इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।’ इस विमान में कुल 184 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बयान जारी कर कहा, ‘आज एयर इंडिया एक्सप्रेस की ऑपरेटिंग फ्लाइट B737-800 VT-AYC IX348 (अबू धाबी-कालीकट) के नंबर 1 इंजन में क्लाइंब के दौरान 1000 फीट पर आग लग गई। इस कारण फ्लाइट को अबू धाबी हवाई अड्डे पर एयरटर्नबैक कराना पड़ा।’

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

आपको बता दें कि 23 जनवरी को एयर इंडिया एक्सप्रेस की त्रिवेंद्रम से मस्कट जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने के 45 मिनट बाद वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा था, क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। बीते साल 22 दिसंबर को भी दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक सांप पाया गया था। यह विमान कालीकट से उड़ा था और दुबई पहुंचने के बाद विमान में सांप की मौजूदगी का पता चला था।

Ad_RCHMCT