बड़ी खबर- सीएम धामी ने रामनगर पालिकाध्यक्ष हाजी मो अकरम को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर- गौ ग्रास सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के चलते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मो अकरम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड के द्वारा निकाय द्वारा गौ ग्रास सेवा के क्षेत्र में नगर पालिका परिषद, रामनगर का चयन किया गया था जिस हेतु एक अक्टूबर बुधवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पालिकाध्यक्ष हाजी मो अकरम को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

इस अवसर पर रामनगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, सभासद तनुज दुर्गापाल, सभासद मुन्तज़िर राजा सलमानी, सभासद शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

वही नगर पालिका को मिले इस सम्मान हेतु पालिकाध्यक्ष हाजी मो अकरम ने मुख्यमंत्री श्री धामी व शहरी विकास निदेशालय के प्रति आभार व्यक्त जताते हुये इसका श्रेय नगर पालिका के सभासदों व पालिकाकर्मियो एव नगरवासियो को देते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ad_RCHMCT