बड़ी खबर-सीएम धामी कल जनपद नैनीताल भ्रमण पर, रामनगर मे यहाँ करेंगे प्रतिभाग, पढ़िये पूरा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर को करेंगे जनपद नैनीताल का भ्रमण

Corbetthalchal हल्द्वानी रामनगर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून पहुँचेंगे, जहाँ से 09:55 बजे नैनीताल के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन रामनगर पहुँचेंगे, जहाँ ‘जन वन महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

इसके बाद मुख्यमंत्री 14:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे तथा 14:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री हेलीपैड से देहरादून को रवाना होंगे।

Ad_RCHMCT