बड़ी खबर-आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में पहले से अधिक सख्त हुआ, नकल रोकने को उठाया ये कदम

ख़बर शेयर करें -


उत्तराखंड लेखपाल पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षाओं के लिए पहले से सख्त इंतजाम किए हैं।


लोक सेवा आयोग ने अपनी आगामी परिक्षाओं के पेपर्स के सेट में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके साथ ही ये पेपर नकल माफिया के हाथों में न पड़े इसके लिए भी पहले से कहीं अधिक सख्त प्रबंध किए जा रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम


आगामी 22 जनवरी को लोक सेवा आयोग के जरिए फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा को लेकर आयोग ने पेपर्स के सेट में बदलाव कर दिया है। बताया जा रहा है कि पहले से तैयार सेट्स को आयोग ने बदल दिया और नए सेट्स को और अधिक सुरक्षा में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश


सूत्रों के मुताबिक आयोग ने इस परीक्षा के लिए जो सेट्स फाइनल कर लिए थे उन्हें पूरी तरह बदल दिया गया है। इसकी एक वजह आयोग के अधिकारियों की वो आशंका भी है जिसमें उन्हे पटवारी परीक्षा की ही तरह अन्य परीक्षा के पेपर लीक होने का डर भी है। फिलहाल नए प्रश्नों के जरिए नए सेट्स तैयार कर लिए गए हैं और उन्ही के आधार पर परीक्षा ली जाएगी।

Ad_RCHMCT