बड़ी खबर-(देहरादून) बनभूलपुरा क्षेत्र में 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल और लगाया जायेगा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-मुख्य सचिव ने सचिव गृह मंत्रालय क़ो लिखे पत्र मे कहा की जनपद नैनीताल के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध मे

महोदय उपर्युक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.02.2024 को मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् जनपद में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

2- अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह अनुरोध करने का निदेश हुआ है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति
Ad_RCHMCT