‘गाँव चलो अभियान’ के अन्तर्गत सीएम धामी ने जनपद चम्पावत प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लिया फीडबैक 

ख़बर शेयर करें -

‘गाँव चलो अभियान’ के अन्तर्गत सीएम धामी ने जनपद चम्पावत प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लिया फीडबैक 

‘गाँव चलो अभियान’ के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के दो दिवसीय दौरे पर ठाँटा गाँव में स्थित होम स्टे में रात्रि विश्राम के पश्चात आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

इस दौरान डेरी प्रोडक्ट प्रोसेसिंग यूनिट में कार्यरत स्थानीय महिलाओं से भी मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

हमने देवभूमि उत्तराखण्ड के अम्ब्रेला ब्रांड के रूप में ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ की स्थापना की है जो हमारे स्थानीय उत्पादों को बेहतर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

इस अवसर पर लोगों से मिले सुझाव और विशेषकर मातृशक्ति के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतुष्टि भाव से नई ऊर्जा प्राप्त हुई और उनसे मिले असीम स्नेह व आशीर्वाद से मन अभिभूत है।

Ad_RCHMCT