उत्तराखंड:-(बड़ी खबर) यहां महिला ने इस वजह से नहर मे कूदकर दी जान

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में मानसिक तनाव के चलते ना जाने कितने लोग अपनी जान दे देते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से सामने आ रहा है।यहां पर एक महिला ने शक्ति नहर में कूदकर जान दे दी।मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर के बरोटीवाला की रहने वाली अनीशा राणा (38) गत दिवस को अपने घर से स्कूटी लेकर निकली। उन्होंने घर वालों को बताया कि वो मंदिर जा रहीं हैं।अनीशा काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो अनीशा की बहन अर्चना ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

अनीशा ने अपनी डायरी में अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा है, डियर हबी, अपना और बच्चों का ख्याल रखना, मैं घर छोड़कर जा रहीं हूं। जानकारी के मुताबिक अनीशा मानसिक तनाव में भी थीं। उनकी सास कैंसर से पीड़ित हैं। अनीशा की दो बेटियां और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तलाश शुरु की और हर तरफ वायरलेस किया गया। इसी बीच पुलिस को अनीशा की स्कूटी के शक्ति नहर के पास गंगभेवा के पास खड़े होने की सूचना मिली।इसके बाद पुलिस को एक महिला का शव शक्ति नहर के इंटेक में फंसे होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पहुंचे अनीशा के परिजनों ने शव के अनीशा के होने की पुष्टि की।वहीं परिजनों के मुताबिक अनीशा के पति फौज में हैं और वो फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

Ad_RCHMCT