बड़ी खबर-उत्तराखंड मे इस दिन तक भारी बारिश का रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी

ख़बर शेयर करें -

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रेड तथा ऑरेंज अलर्ट के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी, उत्तराखण्ड।

देहरादूनः दिनांक 12 अगस्त, 2025

विषय

उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगतु सावधानी बरतने के संबंध में।

महोदय

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 12.08.2025 को प्रातः 08:00 जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में दिनांकवार अलर्ट की सूचना निम्नवत् है-

1- दिनांक 12.08.2025 को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत एवं उधम सिंह नगर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) तथा शेष अन्य जनपदों में माध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

2- दिनांक 13.08.2025 को राज्य के बागेश्वर, देहरादून, टिहरी पौड़ी गढ़वाल हरिद्वार, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जनपदों जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है (रेड अलर्ट तथा अन्य शेष जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सभावना है (आरेंज अलर्ट)।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

दिनांक 14.08.2025 को राज्य के बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है (रेड अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है ऑरेंज अलर्ट)।

दिनांक 15.06.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर एवं चम्पावत आदि जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना (ऑरेंज अलर्ट) तथा शेष अन्य जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)

दिनांक 18.08.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौडी गढ़वाल नैनीताल, बागेश्वर एवं चम्पावत आदि जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना (ऑरिज अलर्ट) साथ ही राज्य के शेष जनपदों में माध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना (येली अलर्ट)

यह भी पढ़ें 👉  बैंकों को सीएम धामी की दो टूक: सिर्फ 'तकनीकी कमी' बताकर खारिज न करें लोन; सीडी रेशियो सुधारने के लिए जिलों में लगेंगे विशेष कैंप

इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि कृपया अपने जनपदों में

निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें-

1-प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुख्खा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तात्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3- आपदा प्रबंधन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नीडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

PWD PMGSY, ADB BRO NHAI आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उत्से तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

समस्त चौकी/धाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

7- उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

अधिकारीगण बरसाठी, छाता, टार्च, हेलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कल फिर स्कूलों की छुट्टी: नैनीताल में भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

उका अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खादय सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

10- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

11 – असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।

12 – सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी/सूचना को आम

जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर

न निकले। 13- भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0136-2710336, 0136-2710334, टोल फ्री 10 1070, 9058441404 एवं 8218887006 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Ad_RCHMCT