उत्तराखंड में आफत की बारिश! अगले चार दिन रेड और ऑरेंज अलर्ट पर राज्य

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में राज्य सहित देश के पांच राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

12 अगस्त (मंगलवार) को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के मद्देनज़र येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

13 और 14 अगस्त को बारिश और ज्यादा विकराल रूप ले सकती है। इन दोनों दिनों में बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है, जिसके तहत रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को भी मौसम राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा है। इस दिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने को कहा है। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Ad_RCHMCT