बड़ी खबर-देवस्थानम बोर्ड पर महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपी उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-सोमवार को पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार हेतु मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट परीक्षण एवं अध्ययन के पश्चात सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के परिपेक्ष में चारों धामों के हितधारकों पंडा, पुरोहितों और पुजारियों द्वारा समय-समय पर विरोध, आंदोलन के मध्येनजर वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत समाधान हेतु समिति की रिपोर्ट के सम्यक परीक्षणोंपरांत और सतपाल महाराज की अध्यक्षता में गठित मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को सोमवार को सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Ad_RCHMCT