बड़ी खबर-उत्तराखंड पुलिस मे बड़ा फेरबदल, पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। पुलिस मुख्यालय देहरादून ने 46 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले कर दिए हैं, जिनमें 28 अधिकारी हाल ही में इंस्पेक्टर से सीओ के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और विंग में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

इसके साथ ही 18 सीओ के स्थानांतरण भी किए गए हैं, जिसमें देहरादून जिले के कई सर्किल भी शामिल हैं। कुछ नए अधिकारियों को इन सर्किलों में तैनात किया गया है, जबकि कुछ पुराने सीओ अन्य जनपदों से ट्रांसफर होकर दून लौटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

पुलिस मुख्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को उनकी नवीन तैनाती स्थलों पर जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT