बड़ी खबर-हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सेक्सटोर्शन करने वालों पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कड़ा प्रहार।

आरोपी राशन कार्ड डीलर का पुलिस ने बनाया जेल का राशन कार्ड।

भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई हथियाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने महिला सहित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रैकेट द्वारा दर्जन भर के करीब लोगो को किया है हनी ट्रेप का शिकार।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अपराधों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि एक सूचनाकर्ता द्वारा एसएसपी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर सूचना दी गई कि इस प्रकार का रैकेट रुद्रपुर में सक्रिय है। प्रायः देखने में आता है की जनता लोकलाज के भय से इस प्रकार की शिकायतों से दूर रहती है। उक्त व्यक्ति द्वारा एसएसपी ऊधमसिंहनगर  पर भरोसा करते हुए आप बीती घटना को साझा किया जिसमें जांच उपरान्त प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्य के आधार पर मुख्य आरोपी और एक अन्य अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है । उपरोक्त गिरोह द्वारा गैर कानूनी रुप से मौद्रिक उद्देश्य की पूर्ति के लिये भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसाया जाता है एवं ब्लैकमेल करके उनसे अच्छी खासी रकम ली जाती है । जांच में यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि दर्जन से ज्यादा अधिक लोगों को किया गया है Big news-Police made jail ration card of accused ration card dealer, read the whole case हनी ट्रैप का शिकार बनाया है जो धीरे धीरे पुलिस के सामने आने का साहस जुटा पा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी 'जियोस्पेशियल' रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया मोबाइल ऐप का शुभारंभ; ₹10 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स की पोर्टल मैपिंग अनिवार्य

दिनांक 21.10.2024 को शिकायतकर्ता सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर से निवासी मानपुर रोड काशीपुर थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय उधम सिंह नगर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वह रिटायर्ड टीचर है उसे एक महिला जिसका नाम गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा है ने अपने दो साथियों विवेक बाठला एवं अजय गुप्ता के साथ मिलकर बंद कमरे में महिला द्वारा स्वयं कपड़े उतार लिए तथा उसके साथ मारपीट कर जबरन जबरन चाकू की नोक पर कपड़े उतारने पर मजबूर कर इसी दौरान दो व्यक्ति एक ने अपने को हाई कोर्ट का वकील विवेक कुमार बाठला उर्फ विक्की बाठला बताया और दूसरे ने अपने को बिलासपुर का ग्राम प्रधान बताया तीसरे व्यक्ति ने अपने को एंटी ह्यूमन पुलिस क्राइम से बताया तथा उसे बंधक बनाकर उसे ATM ले जाकर 3,65000 रुपए विपक्षियों द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर करने व मोबाइल फोन छीन लेने जिस कारण शिकायतकर्ता मानसिक आघात पहुंचने व उस कारण उसे अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज व आपरेशन से गुजरने के संबंध में दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 वर्ष पूरे: ऋषिकेश में राज्यपाल और सीएम ने किया 'सेवा पखवाड़े' का शंखनाद; देहरादून को ₹219 करोड़ की 51 योजनाओं की सौगात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त प्रकरण की जांच निरीक्षक श्रीमती जीतो कंबोज प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर के सुपुर्द की गई जांच में प्रथम दृष्टिया सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता सतनाम सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर पर अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुकदमा FIR नंबर 569/2024 धारा 115(2) 127(2) 308(2) 351(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस एवं कोतवाली रुद्रपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से निपटने को धामी सरकार तैयार: देहरादून में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल; आपदा प्रबंधन के लिए AI और ड्रोन तकनीक का होगा इस्तेमाल

टीम द्वारा अभियोग के मुख्य अभियुक्ता दमयंती उर्फ गौरी वर्मा पत्नी रामवीर निवासी वार्ड नंबर 8 पंत कॉलोनी थाना किच्छा जनपद उधमसिंहनगर एवं अभियुक्त अजय गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 21 रमपुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को आज दिनांक 16/11/2024 को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है ।

पुलिस टीम
1. निरीक्षक जीतो कंबोज प्रभारी AHTU रुद्रपुर
2. प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी
3. SSI नवीन बुधानी
4. SI प्रियांशु जोशी
5. HC सुभाष चंद्र
6. HC हरजिंदर सिंह
7.  म.का. प्रियंका आर्या

Ad_RCHMCT