बड़ी खबर-प्रदेश में NIA की छापेमारी से सनसनी

ख़बर शेयर करें -


हरिद्वार और देहरादून में एनआईए की छापेमारी की खबर है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए एक शख्स को उठाया भी है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


बताया जा रहा है कि सबसे पहले हरिद्वार के रुड़की में नगला इमरती इलाके में तकरीबन सुबह छह बजे के आसपास NIA ने छापेमारी की। इसके साथ ही देहरादून के सहसपुर इलाके में भी छापेमारी की खबर है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पूछताछ के लिए एनआईए ने एक व्यक्ति को उठा लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में उमड़ा जनसैलाब: सीएम धामी के 5 साल पूरे होने पर भव्य स्वागत; 'सेवा पखवाड़े' के पहले ही दिन 3.5 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

हालांकि इस बारे में किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को भी इस बारे में पहले ही सूचना दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम धामी; हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय में अगले महीने से शुरू होगा सत्र


वहीं आपको बता दें कि हाल ही में यूपी एटीएस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। इनमें से एक व्यक्ति हरिद्वार के बहादराबाद में लंबे समय से रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आतंकी संगठन से जोड़ने के लिए स्थानीय युवाओं को प्रेरित करना भी शुरु किया था।

Ad_RCHMCT