बड़ी खबर- पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी से बढ़ेगी मैदानी इलाकों में ठंड,यहां इस चक्रवात का कहर

ख़बर शेयर करें -

उत्तर भारत के इलाकों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी के कारण सर्दी और बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क और ठंडा है और अगले 24 घंटों के दौरान ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के एक कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक


बर्फबारी के बीच कश्मीर घाटी में तापमान में और गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियसम, पहलगाम में 0.7 और गुलमर्ग में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, कारगिल में माइनस 5.6 और लेह में माइनस 4.8 रहा।


जम्मू में 12.7, कटरा में 11, बटोटे में 4.4, बनिहाल में 4.8 और भद्रवाह में 4.5 न्यूनतम तापमान रहा।जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भी बारिश हो रही है। लेकिन बारिश की वजह चक्रवात है। साइक्लोन ‘मैंडूस’ के कहर से दक्षिण भारत के कई इलाकें प्रभावित होने की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

चक्रवात के खतरनाक होने के साथ ही कई शहरों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चक्रवात के कहर के बीच कई राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को 10 जिलों में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति


ये तूफान आज चेन्नई तट से टकराया है। इससे तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में यह तूफान खतरनाक रूप ले सकता है। इस कारण प्रभावित शहरों में स्कूल कॉलेज बंद रखे गए हैं।

Ad_RCHMCT