बड़ी खबर- हल्द्वानी से रुद्रपुर गई किशोरी रहस्यमय ढंग से हुई लापता

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर हल्द्वानी से रुद्रपुर अपनी सहेली के घर आई किशोरी रहस्मय ढंग से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने रुद्रपुर कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

पुलिस को सौंपी तहरीर में पदमपुर निगल्टिया लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी हेमंत कुमार पांडे का कहना है कि सात अगस्त को उसकी 17 वर्षीय बेटी हल्द्वानी अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

उन्होंने बेटी की रुद्रपुर में रहने वाली एक सहेली से संपर्क किया। सहेली ने बताया कि बेटी उसके घर रुद्रपुर आई थी,

लेकिन उसके बाद रुद्रपुर से एक प्राइवेट बस में बैठकर हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई थी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

Ad_RCHMCT