बड़ी खबर- घर में धावा बोल चोरों ने लाखों की जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में चोरों ने तांडव मचाया है। काशी‌पुर कोतवाली क्षेत्र के जसपुर खुर्द में कृष्णा काॅलोनी में चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया। परिवारजनों की गैर मौजूदगी में नकाबपोश चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना का पता तब चला जब  मकान मालिक घर लौटा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

पुलिस के अनुसार जसपुर खुर्द की कृष्णा काॅलोनी के अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सात जून 2024 की रात वह परिवार के साथ बाहर गया था। इस दौरान नकाबपोश तीन चोर उनके घर में घुसे और कमरों में अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

घर लौटे तो कमराें में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उन्होंने आसपास के घरों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो चोर वारदात करते दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT