बड़ी खबर- शिक्षक दिवस पर सीएम धामी की ये बड़ी घोषणा, इन्हें मिला सम्मान

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि को बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरस्कार की धनराशि अब 10,000 रुपए से बढ़ाकर 21,000 रुपए कर दी गई है। 

इस अवसर पर, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने देहरादून के राजभवन में आयोजित समारोह में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक शिक्षा के 6, और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा शिक्षा विभाग द्वारा इस साल फरवरी में की गई थी, लेकिन चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था। अब शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

प्रारंभिक शिक्षा में सम्मानित शिक्षकों में पौड़ी ज़िले से आशा बुडाकोटी, उत्तरकाशी से संजय कुमार कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य, और नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के तहत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल सिंह, देहरादून से संजय कुमार, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद, अल्मोड़ा से डॉ. प्रभाकर जोशी, और ऊधमसिंह नगर से निर्मल कुमार शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण संस्थान से ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला को भी सम्मानित किया गया।

Ad_RCHMCT