उत्तराखंड- दो दिन भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिगड़ते मौसम के कारण मौसम विभाग ने दो जनपदों के लिए एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, और तेज से अत्यंत तेज वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

जनपद नैनीताल के लिए गुरुवार और शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। शेष अन्य जनपदों में येलो अलर्ट के तहत गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने 9 सितंबर तक देहरादून जनपद में शुक्रवार और शनिवार को कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

इसके अतिरिक्त, बागेश्वर जनपद के लिए भी दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। शनिवार के दिन बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 5 और 6 सितंबर को बागेश्वर जनपद में और आज गुरुवार को देहरादून जनपद में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों व ढलान वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।

Ad_RCHMCT