बड़ी खबर-नियंत्रित गति मे चलायें गाड़ी,रामनगर-काशीपुर रोड़ पर लगा “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड”

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-रामनगर-काशीपुर रोड़ पर लगा “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड”,दूर से पकड़ लेगा वाहन चालक की स्पीड

SSP NAINITAL की विशेष पहल-
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीड से होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से रामनगर क्षेत्र में लगाया “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड” रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड दूर से पकड़ लेगा वाहन चालक की स्पीड वाहन चालकों को अपने वाहन की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए करेगा प्रेरित

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रामनगर क्षेत्र में Digital Speed Sign Board लगाए जाने के निर्देश में आज दिनांक- 16/01/2024 को यातायात निरीक्षक आदेश कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ रामनगर क्षेत्र में काशीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सिंह ढाबा पिरूमदारा क्षेत्र में रडार गतिसीमा बोर्ड (डिजिटल रडार स्पीड साईन बोर्ड) लगाया गया,जिससे इस हाईटेक उपकरण से वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरेगा, तो उसकी गति साइन बोर्ड पर प्रदर्शित हो जाएगी। चालक द्वारा अपने वाहन की गति सीमा देखने पर यदि वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को स्वयं से कम कर लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जिसकी सहायता से ओवर स्पीड के वाहनों में लगाम लगेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।यह सुरक्षा बोर्ड वाहन चालको को अपनी गाड़ी की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए प्रेरित करेगा।

Ad_RCHMCT