बड़ी खबर-कल और परसों हल्द्वानी आने से पहले पढ़ लें ये यातायात डायवर्जन प्लान

ख़बर शेयर करें -

दिनांक 13/14.08.2024 को नारीमन चौराहे से रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक वृक्षों के कटान/विद्युत लाईन कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 13/14.08.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 17:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

2- शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन-

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

• शनि बाजार से हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

• सिंधी चौराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

• एस०डी०एम० कोर्ट तिराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

• तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए गोल्वा कम्पाउण्ड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

4- बरेली रोड से अपने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

5- रोडवज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

6- कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Ad_RCHMCT