बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस संयुक्त परीक्षा की दी बड़ी update

ख़बर शेयर करें -

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा दिनांक 18 मई 2025 को आयोजित की गयी थी। जिससे संबंधित औपबंधिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) विज्ञप्ति सं0-31, दिनांक 05 जून 2025 द्वारा आयोग की बेवसाइट पर प्रसारित करते हुये अभ्यर्थियों से किसी प्रश्न अथवा उत्तर विकल्प के संबंध में आपत्तिया प्राप्त की गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार किया गया तथा विषय विशेषज्ञों के परामर्श के क्रम में मा० आयोग द्वारा औपबंधिक उत्तर कुंजी दिनांक 06 जून 2025 में संशोधन किया गया है। उपरोक्त संशोधित उत्तर कुंजी (Amended Answer Key) को आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

अभ्यर्थी संशोधित उत्तर कुंजी के सापेक्ष यदि कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो इस संबंध में आयोग की बेवसाइट पर प्रकाशित विस्तृत विज्ञप्ति का अवलोकन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम
Ad_RCHMCT