बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया इस परीक्षा का परीक्षा परिणाम

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal dehradun ukpsc

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के लिए विज्ञापन संख्या A-3/E-2/DR/LSS/2024-25 दिनांक 13-12-2024 द्वारा रिक्तियां प्रकाशित की गयी, जिसके क्रम में प्रारम्भिक (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा दिनांक 11 मई, 2025 को आयोजित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

वस्तुनिष्ठ परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / अवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2024 का परीक्षा परिणाम दिनांक 29.07.2025 को घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम, कट ऑफ मार्क्स, अन्तिम उत्तर कुंजी एवं परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

यह भी सूचित किया जाता है कि मुख्य परीक्षा दिनांक 13 एवं 14 सितम्बर, 2025 को आयोजित किया जाना निर्धारित है। इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश पृथक से आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किये जायेंगे।

Ad_RCHMCT