यहां सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में तेज रफ्तार अपना कहर बरपा रहा है जिसकी वजह ना जाने कितने लोग अपनी जान को बैठते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है यहां पर हरिद्वार बाईपास पर कारगी चौक के पास सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा, 5 जिलों में ओलावृष्टि व 40-60 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

प्राप्त समाचार के मुताबिक रिस्पना से इंद्रेश अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे दो लोगों को डंपर ने रौंद दिया । हादसा शनिवार को हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पीएम मोदी के आह्वान पर ऊर्जा बचत व आत्मनिर्भर भारत के लिए छोटे संकल्प लेने का आग्रह किया।


मृतक की शिनाख्त 48 साल के हुकुम सिंह निवासी नगीना यूपी शाही के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान 20 वर्षीय तनिशा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा दोनो चाचा भतीजी थे। और देहरादून रायपुर में रिश्तेदारी में आए थे। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

Ad_RCHMCT