उत्तराखंड बोर्ड में शुरू होने वाला है पेपर बैक सिस्टम,छात्रों को मिलेगा लाभ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड में कई बार बच्चे बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो कई बच्चे इन बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो जाते हैं जिनको अपना साल बचाने के लिए अंक सुधार परीक्षा देने का एक मौका दिया जाएगा जानकारी के अनुसार बता दे कि पेपरबैक सिस्टम बोर्ड परीक्षाओं में भी लागू होगा सूत्रों के अनुसार विद्यालय शिक्षा बोर्ड रामनगर ने अंक सुधार परीक्षा के खाके को शिक्षा निदेशालय को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

मीडिया में आयी रिपोर्ट ये बताती है हाई स्कूल में किन्ही दो विषयों पर पेपर बैग और इंटर में केवल एक विषय पर बैक आने वालों को अंक सुधार परीक्षा का मौका मिलेगा।


इसके अलावा कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए खबर है कि डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र यदि परीक्षा में आए नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे तो उनको भी कॉपी देखकर मूल्यांकन की संतुष्टि कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी छात्रों को यह अवसर देगी उच्च शिक्षा विभाग छात्रों को यह सुविधा भी देने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

गौरतलब है कि उत्तराखंड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएंगी।वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली उत्तराखंड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी और अप्रैल 2023 तक चलेंगी. फरवरी 2023 में 10वीं-12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक के बाद निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि इस बार 2 लाख 59 हजार 340 परीक्षार्थी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में बैठ सकते हैं. इनमें हाईस्कूल के 1 लाख 32 हजार 104 और इंटरमीडिएट के 1 लाख 27 हजार 236 परीक्षार्थी शामिल हैं।


Ad_RCHMCT