हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच  हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर गड़प्पु पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गड़प्पु के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल था। राहगीरों की मदद से उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

मृतक की पहचान हिमांशु पाल (38) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी खान बिल्डिंग स्तनाला कंपाउंड थाना तल्लीताल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

कालाढूंगी कोतवाली के एसओ पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT