आपस में टकराई बाइकें- दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। यहां बुधवार को भीषण हादसा हो गया। बरेली-हल्द्वानी मोटर मार्ग में शांतिपुरी गेट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार अंकित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सराय तल्फ़ी बरेली व जसबीर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

घायल सोनू यादव व दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की घायल बाइक सवार लालकुआं से बरेली जा रहे थे।

Ad_RCHMCT