भाजपा नेता और दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर महिला के शोषण का आरोप, पद से भी हटाया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिलाओं के शारीरिक शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है। अल्मोड़ा के एक भाजपा नेता के बाद अब लालकुआं के भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

महिला ने शनिवार को तहरीर दी थी, जिसके बाद मुकेश बोरा और उनके ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी पीएन मीणा ने पुष्टि की है कि भाजपा नेता पर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

महिला ने हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास अपनी आपबीती सुनाई और फिर महिला अधिवक्ता के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची। कोतवाली में महिला एसआई ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर उनके बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

दुष्कर्म के आरोपों के बाद मुकेश बोरा को नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह आदेश निबंधक दुग्ध सहकारी समितियां उत्तराखंड, संजय कुमार की ओर से जारी किए गए हैं। इसके साथ ही दुग्ध संघ में एक प्रशासक की नियुक्ति भी की गई है।

Ad_RCHMCT