नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा के अजय भट्ट इतने मतों से जीते

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। इसके लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया है। 

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को हराया है। अजय भट्ट को 772671 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 438123 वोट मिले हैं इस प्रकार अजय भट्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 334548 वोटो से हरा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

 इस जीत के बाद अजय भट्ट ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने लोकसभा की जनता को भरोसा दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में जो भी विकास के कार्य छूट गए हैं, अब उनको दुगनी रफ्तार से पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

 उन्होंने जमरानी बांध परियोजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद जमरानी बांध परियोजना का कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा वह छूटी हुई परियोजना पर पुन: काम किया जाएगा, जो आचार संहिता लगने के चलते प्रारंभ नहीं किया जा सके थे। 

Ad_RCHMCT