दिल्ली की सड़क पर रोटी के लिए बहा खून, रिक्शावाले को जान देकर चुकानी पड़ी चपाती की कीमत, यूं पकड़ा गया हत्यारा

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली के करोलबाग में एक रिक्शावाले की हत्या रोटी के लिए कर दी गई। रिक्शावाला होटल से मिली रोटी खा रहा था। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी वहां आ गया। उसने खाना मांगा। रिक्शावाले ने एक रोटी दी तो वह दूसरी रोटी मांगने लगा। नहीं देने पर उसने रिक्शावाले पर हमला कर दिया।  
 

Rickshaw puller killed for not sharing chapati in Delhi, one arrested vva

नई दिल्ली। दिल्ली में एक रोटी के चलते रिक्शावाले की हत्या कर दी गई। 40 साल के रिक्शा चालक ने एक रोटी देने से मना कर दिया था, जिसके बाद मांगने वाले ने उसपर हमला कर दिया। उसने चाकू मारकर रिक्शावाले की हत्या कर दी। घटना 26 जुलाई की रात घटी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

घटना दिल्ली के करोलबाग इलाके की है। मृतक की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का नाम फिरोज खान है। वह कूड़ा उठाने का काम करता है। पुलिस ने उसे करोलबाग के एक पार्क से गिरफ्तार किया। 26 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क पर बेहोश पड़ा है। स्थानीय लोग उसे ऑटो से आरएमएल हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद करोलबाग थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। 

एक रोटी दी, दूसरी नहीं तो आरोपी ने किया हमला
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। मुन्ना विष्णु मंदिर मार्ग पर बैठा हुआ था। उसे एक होटल से रोटी मिली थी। वह रोटी खा रहा था तभी नशे में धुत एक व्यक्ति वहां आया। उसने मुन्ना से खाना मांगा। मुन्ना ने उसे एक रोटी दे दी। इसके बाद आरोपी ने एक और रोटी मांगी। मुन्ना ने उसे दूसरी रोटी देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

दूसरी रोटी नहीं मिलने से आरोपी भड़क गया। उसने मुन्ना से लड़ाई शुरू कर दी और उसे गालियां देने लगा। मुन्ना ने विरोध किया तो उसने चाकू निकाला और उसे घोंप दिया, इसके बाद वह भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी ने करीब 400-500 मीटर दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद मुन्ना को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

यूं आया पुलिस की पकड़ में
प्रत्यक्षदर्शी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने इलाके के पार्कों और सड़कों पर रहने वाले मजदूरों और अन्य लोगों की जांच की। इसी दौरान एसआई विक्रम सिंह और एएसआई जितेंद्र पार्क पहुंचे और वहां सो रहे संदिग्ध की पहचान की। संदिग्ध प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताए गए व्यक्ति जैसा दिख रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

Ad_RCHMCT