यहां जमीन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और तलवारें चलने से सात घायल

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। यहां एक बार फिर पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व तलवारें चली। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग गम्भीर घायल हो गये। इस विवाद में कई महिलायें भी मौके पर तलवारें लहराते हुए दिखायी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत देहरादून रोड स्थित रामपुर चुंगी का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में सुबह लाठी डंडे व तलवारें चली।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शान्त करायाऔर घायलों को राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। इस झगड़े की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान राजकीय अस्पताल पहुंचेऔर उन्होंने घायलों का हाल भी जाना।

Ad_RCHMCT