निकाय चुनावः हल्द्वानी मेयर पद पर भाजपा की लीड, इन पंचायतों में दर्ज की जीत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना में हल्द्वानी मेयर सीट पर रोचक नतीजे सामने आ रहे हैं। हल्द्वानी नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भाजपा के गजराज बिष्ट 1167 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। पहले चरण की मतगणना में गजराज बिष्ट को 13,962 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 12,795 वोट मिले हैं। यह मुकाबला बेहद करीबी बनता जा रहा है और अगले चरण में परिणाम और दिलचस्प हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग उड़ा रहा था बिना नंबर की बाइक, ₹31,500 का चालान और वाहन सीज

वहीं, पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी शांति बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। दुगड्डा के 4 वार्डों में से 2 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट, निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई के दिए निर्देश

पौड़ी के थलीसैण नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की विनीता देवी ने कांग्रेस की वीरा देवी को 163 वोटों से हराया, जबकि टिहरी के तपोवन नगर पंचायत में भी भाजपा की विनीता बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की राज्य स्तरीय बैठक में सोशल ऑडिट, डिजिटल ट्रैकिंग और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया गया।

श्रीनगर नगर निगम में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा की आशा उपाध्याय और कांग्रेस की मीना रावत पीछे चल रही हैं। साथ ही, नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है।

Ad_RCHMCT