BREAKING-3 साल पहले नशे की तस्करी में जेल जा चुका युवक, रिहा होकर युवाओं की नसों में फिर से घोलने लगा जहर,इस बार नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-3 साल पहले नशे की तस्करी में जेल जा चुका युवक, रिहा होकर युवाओं की नसों में फिर से घोलने लगा जहर, इस बार नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

जनपद नैनीताल स्तर पर नशे की चेन को तोड़ने के लिए पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन मे जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि गश्त ड्यूटी एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत इंदिरानगर ठोकर के पास रेलवे पटरी के नीचे कच्चे मार्ग से नशीले इंजेक्शनो की खेप

के साथ राशिद हुसैन उर्फ रिहान पच्चीस, पुत्र वाजिद हुसैन, निवासी वार्ड नंबर-29 सफदर का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 25 अदद इंजैक्शन Avil Pheniramine व 25 अदद इंजैक्शन Buprenorphine कुल 50 अदद अवैध नशे के इंजैक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

जिसके विरूद्ध थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नं0-210/22 धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। जिसे आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।

अभियुक्त उपरोक्त का अपराधिक इतिहास पता करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त के विरुद्ध लगभग 3 साल पूर्व भी अवैध नशे की तस्करी करने के संबंध में थाना बनभूलपुरा में FIR NO-316/2 2019 U/S 8/21 NDPS ACT. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है जो वर्तमान में जेल से छूटकर पुन: नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

पुलिस टीम थाना बनभूलपुरा थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उ0नि0 मनोज यादव, कानि0 90 ना.पु. हरिकृष्ण मिश्रा,कानि0 668 ना. पु. मुन्ना मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT