BREAKING-गहरी खाई में गिरी कार 2 की मौत ,महिला का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- चकराता, टिकरधार में हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ ने एक को किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 11 जनवरी 2022 को थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि टिकर धार नामक स्थान पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से आरक्षी नवीन रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरण के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन अल्टो HP 18 C 1518 है। जो कि टिकर धार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 03 लोग, 02 पुरुष व एक महिला सवार थी। जिसमे से दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

एसडीआरएफ टीम द्वारा घायल महिला श्रीमती रेशमा देवी पत्नी श्री नारायण सिंह उम्र 36 वर्ष का सकुशल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

मृत युवकों 01) कुलदीप कुमार पुत्र श्री भोपालु राम उम्र 55 वर्ष निवासी श्यामपुर घोरखवाला हिमाचल प्रदेश 02) रमन पुत्र श्री विष्णु उम्र 40 वर्ष के शवों को गहरी खाई से रिकवर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में आरक्षी नवीन रावत के नेतृत्व में टीम आरक्षी यशपाल राणा, महेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप राणा, प्रवीण पवार, पैरामेडिक्स मोनू धीमान, चालक नीरज कुमार शामिल रहे।

Ad_RCHMCT