BREAKING-(दर्दनाक सड़क हादसा) सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल,घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिये आदेश।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-सितारगंज सड़क हादसा मामला सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक में भारी बारिश का तांडव; बिलौंदी पुल के पास भूस्खलन और फ्लैश फ्लड।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान: लालकुआं-हल्दूचौड़ हाईवे पर बंद स्ट्रीट लाइटों का अजय भट्ट ने किया औचक निरीक्षण; NHAI को दिए जल्द समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

वर्तमान में 08 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज़ भी चल रहा है।
 

Ad_RCHMCT