ब्रेकिंग:-315 बोर देसी तमंचे के साथ पुलिस ने एक 59 वर्ष के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

315 बोर अवैध देसी तमंचा के साथ चौकी हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध वस्तु व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती संगीता के पर्यवेक्षण

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस चौकी हल्दुचौड़ प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा मय टीम के साथ रेलवे स्टेशन लाल कुआं के निकट चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात्रि, नगीना कॉलोनी ठोकर के पास, निकट रेलवे स्टेशन लाल कुआं से अभियुक्त शब्बीर अहमद पुत्र स्वर्गीय कल्लन निवासी नगीना कॉलोनी के पास, बंगाली कॉलोनी थाना लाल कुआं

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

जनपद नैनीताल उम्र 59 वर्ष को एक अदद 315 बोर अवैध देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में कोतवाली लाल कुआं मैं मुकदमा अपराध संख्या – 126/2023 अंतर्गत धारा- 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दुचौड़,का0 चंद्रशेखर मल्होत्रा मौजूद रहे।

नोट- पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2500/- का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

Ad_RCHMCT