ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री ने की केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा,योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने के दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -


शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं की समीक्षा की उनमें अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी, पी.एम. स्ट्रीट वेन्डर आत्मनिर्भर योजना, स्वामित्व योजना प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा होम स्टे योजना, ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेन्टरों की स्थापना एवं एस.डी. आर.एफ. आदि के कार्य योजनाओं की भी समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय


मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने पर बल देते हुए निर्देश दिये कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचे इसके लिए कारगर एवं समेकित प्रयास किये जाय।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, रविनाथ रमन, चन्द्रेश कुमार, अपर सचिव अरूणेन्द्र सिंह चौहान के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT