ब्रेकिंग:-अचानक गायब हुई नाबालिक लड़की को उधम सिंह नगर पुलिस ने बरामद कर अपने परिजनों के सुपुर्द किया

ख़बर शेयर करें -

सोमवार को कॉलर मोहम्मद याकूब जिला पंचायत सदस्य सरवरखेड़ा थाना कुंडा ने थाने पर सूचना दी कि ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद फुरकान की 6 वर्षीय नाबालिक पुत्री बानिया जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा में कक्षा एक में पढ़ती हैं।

आज स्कूल से कहीं गायब हो गई हैं, सूचना पर थानाध्यक्ष थाना कुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे , स्कूल प्रशासन तथा बालिका के परिजनों से जानकारी कर बालिका की तलाश की गई कुछ समय पश्चात उक्त बालिका स्कूल से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपनी सहेली आलिया के घर पर मौजूद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

दोनों बालिकाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह पानी पीने के लिए स्कूल से बाहर आई थी, तथा पानी पीने के बादअपनी सहेली के साथ उसके घर चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गई, बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ,पुलिस बल के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व बालिका का तुरंत पता लगाने पर स्थानीय जनता एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा थाना कुंडा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ को हिदायत की गई कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा पुख्ता करें , स्कूल का गेट स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात ही खोलें तथा बच्चों के पानी पीने की व्यवस्था स्कूल के अंदर करें ,सीडब्ल्यूसी टीम के सदस्यों को भी घटना से अवगत कराया गया।

Ad_RCHMCT