ब्रेकिंग -उत्तराखंड – यहां कैबिनेट मंत्री ने खुद सिडकुल रीजनल मैनेजर को दी ये सज़ा,सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में धर्म नगरी हरिद्वार में दिन पर दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने की खबरें बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से तीर्थ स्थल होने के साथ ही हरिद्वार का नाम भी खराब होता जा रहा है वही बात जाए हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार हरिद्वार सिडकुल के रीजनल मैनेजर गिरधर रावत को सस्पेंड कर दिया गया है। लोहड़ी के दिन दीप गंगा सोसाइटी में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में उन्हें यह सजा खुद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि गिरधर रावत ने पहले ही माफीनामा लिख दिया है लेकिन उन्होंने पद की गरिमा को तार तार किया है और पुष्कर सिंह धामी की सरकार में यह सब नहीं चलेगा। आपको बताते चलें कि गिरधर रावत ने शराब की नशे में दीप गंगा सोसाइटी के लोगों को धमकाया था और खुद को सिडकुल का मालिक भी बताया था। इस मामले कार्रवाई के बाद सिडकुल के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

हालाकि गिरधर रावत ने मामला बढ़ने के बाद माफीनामा भी लिखकर दिया था, लेकिन इस प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सरकार तक पहुंच गया। मंत्री गणेश जोशी के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने सिडकुल के एमडी रोहित मीणा से बात की और गिरधर रावत की गलती पर उन्हें सजा देनी को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

Ad_RCHMCT