BREKING-भगत के अथक प्रयासों से 5 करोड़ की सड़कों को शासन से मिली स्वीकृति।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

कैबीनेट मंत्री बनने के पश्च्यात बंशीधर भगत ने कालाढुंगी विधानसभा के अंतर्गत शासन स्तर में अटकी विभिन्न विकास कार्यों की योजनाओं को एक के बाद एक स्वीकृति दिलवाई और साथ ही विभागों को धन भी आवंटित करवाया। जिसका परिणाम है कि आज कालाढुंगी विधानसभा में छोटे-बड़े समेत विभिन्न विकास कार्य तेज प्रगति पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को भी शासन ने 5 करोड़ की सड़कों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि पीलीकोठी, लालडांट, बिठौरिया, कुसुमखेड़ा, हिम्मतपुर, भगवानपुर क्षेत्र समेत कई अन्य क्षेत्रों की कॉलोनी की सड़कें इस योजना में शामिल है। इन कार्यों का जल्द टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़कों का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रकाश पटवाल, प्रताप बोरा, सुरेश गौड़, कमल पांडेय, बी.डी जोशी, देवकी नंदन जोशी, प्रमोद पंत, गणेश लाल शाह, चंदन पोखरिया, दीपू नेगी, त्रिलोक निगलटिया, विनोद मेहरा, कुंदन भाकुनी हरेंद्र बिष्ट सहित समस्त कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने उनका आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

Ad_RCHMCT