सड़क हादसे का शिकार हुई कार, 2 की मौत, 3 घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं हर रोज सड़क हादसों को लेकर खबरें सामने आती जा रही है सड़क हादसे को लेकर खबर चमोली से सामने आ रही है यहां पर मंदिर से भगवान की पूजा कर लौट रहे लोगों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। ये हादसा चमोल के बिरही निजमूला सड़क पर हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा धमाका: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत IPL सट्टा गैंग का ₹3.5 करोड़ का खेल बेनकाब, 2 भाइयों समेत 3 गिरफ्तार!

जानकारी के मुताबिक जोशीमठ ब्लॉक के करछी गांव निवासी करण सिंह पुत्र जगत सिंह, देव सिंह पुत्र श्याम सिंह, गोविंद सिंह पुत्र जगत सिंह, गंगा सिंह पुत्र गौर सिंह और बलवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह गौंणा भैरव मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान अगुड पुल के निकट वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी के निवास स्थान पहुंचकर सांसद श्री अजय भट्ट जी ने दी शोक संवेदना।


इसी वजह से वाहन में सवार करण सिंह और देव सिंह की मौत हो गई है। बता दें कि अन्य लोग घायल हो गए हैं। मौके की सूचना मिलने के फौरन बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को रेस्कयू कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT