आफत की बारिश : भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर खैरना के पास बरस रहे बोल्डर, बेतालघाट क्षेत्र में चार मार्ग बंद

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कॉर्बेट हलचल
नैनीताल जनपद में बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर खैरना के पास लगातार पत्थर गिरने से यहां आवागमन करना खतरनाक बना हुआ है। यहां से वाहनों को रोक रोक कर आगे भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में जाईका परियोजना की बैठक में प्रदेश के लिए समग्र बागवानी योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर रविवार को खैरना के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण यहां पर यात्रा करना खतरनाक बना हुआ है।


जनपद के थाना भवाली क्षेत्र में रविवार सुबह भवाली-अल्मोड़ा हाईवे क्वारब चौकी के पास पत्थर आने के कारण बंद था, जिसे पुलिस ने जेसीबी से खुलवा दिया गया, लेकिन मार्ग में खैरना से 100 मीटर आगे बैंड के पास चट्टान से पत्थर, बोल्डर गिरने शुरू हो गए हैं। यहां वाहनों को रोक रोक कर गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।


उधर, थाना बेतालघाट क्षेत्र में बेतालघाट-भुजान मार्ग चडूयला के पास पत्थर आने से अवरुद्ध है। जबकि धनियाकोट-भुजान मार्ग खैराली नाला आने के कारण अवरुद्ध है। शहीद बलवंत भुजान बेतालघाट मार्ग काली पहाड़ी के पास मलवा ने पर बंद पड़ा है। इसी क्षेत्र में बेतालघाट-ओखलढुंगा मार्ग बवास के पास पत्थर आने पर बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Ad_RCHMCT