उत्तराखंड में  बदला मौसम का मिजाज: बारिश और तापमान में गिरावट का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है, जिससे राज्यभर में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में आज 6 जनवरी को बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों पर चौखुटिया व दन्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

इसके अलावा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

पिछले कुछ दिनों से देहरादून समेत अन्य कई जिलों में मौसम साफ था, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हुई थी। लेकिन अब मौसम के बदलते ही तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन सोमवार को मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 20.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Ad_RCHMCT