मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “रन फॉर योग” कार्यक्रम के तहत आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को दिया जागरूकता का संदेश।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “रन फॉर योग” कार्यक्रम के तहत आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को दिया जागरूकता का संदेश।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर “रन फॉर योग” कार्यक्रम के तहत घण्टाघर से एम०के०पी० चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। उन्होंने कहा क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यह मेरा ड्रीम सिटी के साथ आप सभी जुड़े एवं अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं, इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है। उन्होंने कहा आज केदारनाथ का प्रांगण ने दिव्य भव्य और नया रूप ले लिया है इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक खजान दास, विधायक श्री विनोद चमोली, डीजीपी उत्तराखंड श्री अशोक कुमार, सचिव डाॅ पंकज कुमार पांडेय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT