सादर आमंत्रण व सूचना-21 जून को योग दिवस के अवसर पर MP के ऑडिटोरियम ग्राउंड में उज्ज्वला योग संस्थान के तत्वाधान व अनुभवी योगाचार्य नितिन डोमणे के सानिध्य में एक योग शिविर का होगा आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

विश्व योग दिवस 21जून2022

21 जून 2022 को योग दिवस के अवसर पर एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम ग्राउंड में प्रांतः 5:00 से 7:30 बजे तक उज्ज्वला योग संस्थान के तत्वाधान व अनुभवी योगाचार्य नितिन डोमणे के सानिध्य में एक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मानसिक व शारिरिक रूप स्वस्थ रहने के विभिन्न योग आसन सिखाये व कराये जायेंगे।
योग शिविर में ओंकार की ध्वनि के साथ व विनीत रिखाड़ी के बांसुरी वादन के साथ ध्यान व प्राणायाम कराया जाएगा, जिससे आपको सुखद अनुभूति व दिव्यता का अनुभव होगा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शीर्षासन में विश्व रिकॉर्डधारी श्री जय पंवार होंगे, जो कार्यक्रम के दौरान पूरे समय शीर्षासन की मुद्रा में रहेंगे।
अतः आप सभी से निवेदन है कि सपरिवार व इष्टमित्रों सहित शिविर में पहुंच कर लाभ प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में विशेष सहयोग अशोक कुमार, मनीष कुमार भारत गैस रामनगर व श्री ज्ञान प्रकाश बंसल जी पतंजलि योगपीठ रामनगर तथा प्रबंध समिति एमपी इंटर कॉलेज का रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें
योगाचार्य डॉ0 नितिन ढोमने -9410112415
श्री गणेश रावत -9412980777
श्री विनीत शर्मा-9927175315

Ad_RCHMCT