मुख्यमंत्री पुष्कर ‌धामी सात को नैनीताल जिले के इस शहर में, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 07 अप्रैल (शुक्रवार) को कालाढूंगी विधान सभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हाई-टेक मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान: साइबर से लेकर सीसीटीवी तक, एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 10ः30 उधमसिंह नगर खटीमा से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10ः45 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक मैदान कालाढूंगी पहुंचेगे।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णापुर में भूस्खलन का खतरा टालने के लिए एक्शन में कुमाऊं आयुक्त, विशाल बोल्डरों को तकनीक से हटाने के दिए निर्देश।

यहां 10ः55 बजे राजकीय इंटर कालेज मैदान कालाढूगी में विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री अपराह्न 12ः35 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक मैदान कालाढूंगी से चौबट्टाखाल पौड़ी को हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।  

Ad_RCHMCT