मलिक के बगीचे को लेकर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, कहा-बनेगा पुलिस थाना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में जिस स्थान से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है अब उस स्थान पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। सीएम ने कहा कि सीएम ने कहा कि वनभूलपुरा में एक एक बगीचख था जिसमें अतिक्रमण हुआ था। उस अतिक्रमण हटाया गया था, कई एकड़ भूमि निकली है। अब उसी जगह पर थाना बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल! पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में खत्म होगी 'प्लास्टिक और वीआईपी संस्कृति', शिक्षकों ने खुद धोए अपने बर्तन

बता दें कि बीती गुरूवार को मलिक के बगीचे में बने अवैध धार्मिक स्थल को ध्वस्त करने के बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद सरकार ने कड़ा रूख अपनाया और दंगाइयों से सख्ती से निपटने के आदेश सीएम द्वारा दिए गए। सीएम ने दंगे में हुए नुकसान की पाई-पाई दंगाइयों से भी वसूलने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ शब्दों में कहा है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।

Ad_RCHMCT