श्री भद्रराज देवता के मंदिर पहुंचे CM धामी,पूजा कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की,भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में भी किया प्रतिभाग।।

ख़बर शेयर करें -

श्री भद्रराज देवता के मंदिर पहुंचे CM धामी,पूजा कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की,भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में भी किया प्रतिभाग।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री भद्रराज देवता के मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भद्रराज मेले के लिए राजकीय मेले की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। दुधली- डिगोली मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए इसी वित्तीय वर्ष में धनराशि स्वीकृति की जाएगी। भद्रराज मंदिर में पेयजल एवं विद्युत की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता में रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले मेले मिलन के केंद्र होते थे। आज ज्ञान और विज्ञान की प्रगति से हर सुविधा आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन हमें अपनी पुरानी संस्कृति और परम्पराओं को बचाए रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। श्री केदारनाथ में अनेक पुनर्निर्माण के कार्य हुए है। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य की विकास यात्रा को सबके सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी मन्नू मल्ल, ओपी उनियाल, भद्रराज मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल, उपाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह तोमर, सचिव श्री शिवराज सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT