यहां नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती नशेड़ियों का हंगामा, स्टोर कीपर से मारपीट, खिड़की तोड़कर फरार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशा मुक्ति की खिड़की तोड़कर 19 नशेड़ियों के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। भागने से पहले नशेड़ियों ने स्टोर कीपर के साथ मारपीट भी की। इस खबर से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। फरार नशेड़ियों में से चार का अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

कमालुवागांजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में 39 लडक़े रह रहे हैं। शनिवार की रात 19 लडक़ों ने स्टोर में पहुंचकर स्टोर कीपर महेश से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

इसके बाद वहां रखे गैस सिलेंडर से कमरे की खिडक़ी तोड़ी और वहां से फरार हो गए। भागने वाले 19 लडक़ों में से 4 लडक़े ऐसे हैं जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी लडक़े बालिक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को दोबारा नशा मुक्ति केंद्र ले जाने की गुजारिश की है। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया की लापता लडक़ों की तलाश की जा रही है सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT