प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 94 संक्रमित, एक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 94 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वर्तमान में 292 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर आने वाले ध्यान दें! VIP कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा और रूट को लेकर जारी हुए कड़े आदेश

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 785 सैंपलाें की जांच की गई। इसमें 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून जिले में 48 संक्रमित मिले हैं। जबकि नैनीताल में 29, हरिद्वार में चार, बागेश्वर व टिहरी जिले में तीन-तीन, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में दो-दो, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का भव्य शुभारंभ, 2.74 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 79 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में 292 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

Ad_RCHMCT