झील में मिला शव, हत्या या आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

भीमताल से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां झील में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास


नैनीताल जिले के भीमताल स्थित झील में सुबह एक शव दिखाई दिया। शव दिखने के बाद राहगीरों ने पुलिस और 108 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से झील से शव को निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव के थपलिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे नीले निशान और आसपास खून के धब्बों के चलते हत्या का शक जाहिर कर पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस को 45 वर्षीय मृतक के शव के पास से ही खून के निशान और चप्पल गिरी हुई मिली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।

Ad_RCHMCT